फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत, बोले– जिम्मेदारी को निभाएंगे निष्ठा और समर्पण से
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। पंचायती राज समिति उत्तर प्रदेश के सभापति बनाए जाने के बाद गुरुवार को सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल का घुघली ब्लॉक परिसर में भव्य स्वागत किया गया।पंचायती राज समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सभापति पटेल का फूल-मालाओं व बुके भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया।
सभापति पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने जो भरोसा जताया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज समिति से जुड़े सभी कार्यों का समाधान शासन स्तर पर पहल कर प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत व्यवस्था को और अधिक सशक्त व पारदर्शी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान पर खंड विकास अधिकारी राजकुमार, ग्राम प्रधान संगठन गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि श्रवण कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि आशीष कुमार गौतम, एपीओ मनरेगा अजीत कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार पटेल, ग्राम प्रधान शैलेश पटेल, काशी चौधरी एवं सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहें।
सनातन संस्कृति में भगवान शिव केवल देव नहीं, बल्कि सृष्टि, स्थिति और संहार के मूल…
🌞07 नवम्बर 2025: सुख, सिद्धि और सौभाग्य का अद्भुत संगम — आज का शुभ पंचांग…
ताजनगरी में चमकेगा फुटवियर उद्योग का भविष्य: ‘17वां मीट एट आगरा’ कल से आगरा ट्रेड…
🗳️ बिहार में लोकतंत्र का उत्सव: पहले चरण की वोटिंग ने तोड़े 25 साल के…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह ने गुरुवार को ऐतिहासिक ददरी मेला स्थल का…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में…