स्वाभिमान समारोह के माध्यम से पार्टी को करेंगे मजबूत- विजय रावत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा के लवरछी गांव के दलित बस्ती में स्वाभिमान समारोह के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि स्वाभिमान और सम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। अपने सम्बोधन में रावत ने कहा उत्तर प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट चरम पर है और भाजपा सरकार सिर्फ जात-पात और लोगों को बदनाम करने में लगे हुए, इस सरकार में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार पर अपनी सारी सीमा पार कर चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, इस सरकार से आम जनता का विश्वास टूट चुका है और अब प्रदेश और देश की जनता समाजवादी पार्टी को आशा भरी निगाहों से देख रही है। आप सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि समाजवादी ही पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास करती है। हमारी पार्टी ने स्वर्ण समाज के लोगों को स सम्मान जोड़ने का काम किया है। वहीं ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, माता प्रसाद पांडे जैसे तमाम लोगों को सम्मान देने का भी काम किया है, इसलिए हम आप सभी लोगों से अपील करते हैं की आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के हाथों को मजबूत करें और भारतीय जनता पार्टी सरकार को हटाने का काम करें, तभी जाकर सब का सम्मान और सबका विकास हो सकता है और नौजवानों को रोजगार मिल सकता है, इसलिए हम लोग यह कार्यक्रम स्वाभिमान सम्मान समारोह 8 तारीख से 14 तारीख तक अंबेडकर जयंती तक चलाने का काम करेंगे और आप सभी साथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इसमें जुड़ने का काम करें। इस दौरान मुख्य रूप से अजीत प्रसाद, सभासद तारकेश्वर यादव, राकेश राजभर, पवन प्रसाद, राजू कनौजिया, अखिलेश कुमार, पिंटू कुमार, सुनील प्रसाद, अरुण कुमार, गोलू यादव, विपिन सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष विकास यादव ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

3 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

4 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

7 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

7 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

7 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

7 hours ago