नमस्ते बिल्डिंग के अवैध निर्माण के विरोध में आंदोलन करेंगे -सुरेंद्र मोहिते

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)कुर्ला एल विभाग मनपा प्रभाग 168 स्थित नमस्ते बिल्डिंग ए,एच आग्रा रोड भाभा हॉस्पिटल के सामने कुर्ला (प.)मे अवैधनिर्माणकर्ता भूमाफिया नरेश अग्रवाल द्वारा पांच महिने से आचारसंहिता के पिरियड मे बनाए गए तीन मंजिला 3 कमर्शियल शॉप और 23 रूम बिल्डिंग के पिछले हिस्से पर बीएमसी के ओपन भूखंड को कब्जा कर अतिक्रमण के विरोध में समाजसेवी सुरेंद्र मोहिते आरपार की लड़ाई की तैयारी में जुट चुके है। उनका कहना है की एल विभाग मनपा के सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार कनिष्ठ अभियंता मनोज हुलगे व परिमंडल – 5 के उपायुक्त देवीदास क्षीरसागर के संरक्षण व रिश्वत के बलबूते टेरेबल नोटीस ( रिपेयरिंग )के आड़ मे बडे पैमाने पर नरेश अग्रवाल ने तीन मंजिला आरसीसी धोकादायक बिल्डिंग के पिछले हिस्से पर बीएमसी के ओपन भूखंड को कब्जा कर अवैध अतिक्रमण किया है और इस जमीन को अवैधनिर्माणकर्ता भूमाफिया के अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आंबेडकरी समाज व बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायी सुरेंद्र मोहिते अब आंदोलन करने का मन बना लिए है। वह इस अवैध व्यावसायिक अतिक्रमण पर कारवाई करने के लिए लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र मनपा आयुक्त भूषण गागराणी अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अमित सैनी को देकर जल्द से जल्द कारवाई की अपील भी करेंगे ।
इस अवैध अतिक्रमण पर कारवाई के मांग को लेकर समाजसेवी सुरेंद्र मोहिते अपने कार्यकर्ताओ के संग एल विभाग मनपा कार्यालय के सामने जल्द ही आंदोलन करेंगे फिलहाल अभी तारीख का ऐलान नही किए है उन्होने इस आंदोलन प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों को शामिल होने का अपील भी किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

14 minutes ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

18 minutes ago

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

23 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

28 minutes ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

43 minutes ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

51 minutes ago