एक भी बच्चा न छूटे संकल्प हो हमारा: विजयलक्ष्मी गौतम

सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप इंसेफेलाइटिस पर लगी लगाम: विजयलक्ष्मी गौतम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को लखनऊ से ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम का जनपद के विभिन्न स्थानों पर सजीव प्रसारण किया गया जिसे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने देखा। जनपद में ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य कार्यक्रम गौरीबाजार के उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदुपुर नंबर-1 में आयोजित हुआ जिसमें ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार के प्रयास से प्राथमिक शिक्षा में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। पहले स्कूलों में सिर्फ नामांकन होता था, अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। विद्यालयों को आकर्षक बनाया जा रहा है। ढाँचागत सुधार किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती पूर्ण निष्पक्षता के साथ हुई है। ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सरकार की नीतियों के चलते अब परिषदीय विद्यालय स्मार्ट विद्यालय बनते जा रहे हैं। उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों के लक्षण दिखते ही तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर परीक्षण कराएं। योगी सरकार के प्रयासों के चलते संचारी रोगों पर लगाम लगाई गई है।
जिलाधिकारी जितेंद्र ने कहा कि जनपद में ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण हेतु अभियान का क्रियान्वयन शासन की मंशानुरूप पूर्ण प्रभाविता के साथ किया जाएगा। इस वर्ष ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत 6-14 आयुवर्ग के सभी ड्रॉपआउट बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्रनाथ ने प्राथमिक शिक्षा का महत्व बताया और अभिभावकों को अपने-बच्चों को परिषदीय स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ‘स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण हेतु विशेष अभियान के तहत जन जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली को भी रवाना किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। बच्चो ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीआईओएस विनोद राय, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

8 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

10 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

11 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

11 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

11 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

11 hours ago