Categories: Uncategorized

तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह अप्रैल के प्रथम शनिवार को जिले की समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 42 में 03, महसी में प्राप्त 19 में 02, पयागपुर में प्राप्त 59 में 06, कैसरगंज में प्राप्त 40 में 04 व मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 32 में 02 व नानपारा में 16 में 01 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टालों के अवलोकन के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आनन्द कुमार राय द्वारा गर्भवती महिलाओं किरन, पूनम, रिंकी, संगीता, राजकुमारी, पूनम, दुलारा देवी व सुनीता की गोदभराई व दीपिका, दीक्षा, अयान, शिवांश, रिद्धी, सिद्धी का अन्नप्रासन्न कराया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

41 minutes ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

2 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

3 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

3 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

3 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

3 hours ago