Categories: लेख

भूल गए वो मित्र हमारे

भूल गए वो मित्र हमारे,
जो रोज़ खबर ले लेते थे,
ऐसी याद बिसारी मेरी जैसे
कान्हा गोकुल छोड़ गए थे।

कहना ऊधव जाकर उनसे
गोकुल की गलियाँ सूनी हैं,
अब तो वापस आ भी जाओ,
और अधिक अब मत तरसाओ।

कृष्ण तुम्हारे बिन यमुना के
सब साहिल सूने लगते हैं,
गायें गोकुल वृंदावन की,
बछड़ों से अब बिछुड़ी हैं।

सुबह सवेरे वंशी की धुन
सुनने को सभी तरसते हैं,
कानन कुंजन भँवरे गुंजन,
अब सभी अनमने लगते हैं।

विरह मिलन में अब बदलो
कृष्ण कन्हाई तेरी जुदाई,
गोपी ग्वाले सब गोकुल के
सदा पुकारें कृष्ण कन्हाई।

तान सुना दो मोहन मुरलिया,
द्वारका बसे अब वृंदावन में,
आदित्य मधुर मृदु कोकिल
कूके एक बार फिर गोकुल में।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

Ballia News: सिकंदरपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, नामांकन के लिए किया गया जागरूक

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का…

6 minutes ago

सहायक दयाबाबू व वरिष्ठ सहायक मुन्ना बाबू के ट्रांसफर पर लगी रोक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में कार्यरत सहायक दयाबाबू एवं वरिष्ठ सहायक मुन्ना…

8 minutes ago

Entrepreneurship Program: बिछुआ कॉलेज में उद्यमिता कार्यक्रम, छात्रों को मिली नई दिशा

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में विद्यार्थियों को स्वरोजगार और व्यवसाय की…

11 minutes ago

Gorakhpur Workshop: फोटोग्राफी से संस्कृति समझने की पहल, 1 मई से राष्ट्रीय कार्यशाला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा फोटोग्राफी के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और…

17 minutes ago

Atal Residential School: गोरखपुर में अभिनव का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली विकासखंड के रामपुर बलडीहा निवासी अभिनव कुमार गुप्ता…

23 minutes ago

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

6 hours ago