Atal Residential School: गोरखपुर में अभिनव का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली विकासखंड के रामपुर बलडीहा निवासी अभिनव कुमार गुप्ता ने अटल आवासीय विद्यालय गोरखपुर में चयनित होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मेहनत और लगन का मिला फल

अभिनव, संतोष कुमार गुप्ता के सुपुत्र हैं और शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जेके मोंटेसरी स्कूल, घुघली से हुई, जहां उन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़े – Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

विद्यालय ने दी बधाई

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने अभिनव की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रशासनिक सेवा में जाना है लक्ष्य

अभिनव ने बताया कि उनका सपना आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

अभिनव की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़े – Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

Karan Pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 hour ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago