मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। दादर स्थित आरजू निवारा सभा गृह मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर आधारित जय हिंद सैनिक संस्था द्वारा आयोजित सभा में नेताजी के पौत्र चंद्र कुमार बोस ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । इस अवसर पर उनका और उनकी धर्म पत्नी का भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमहापोर और निवारा बैंक के अध्यक्ष एवम आरज़ू स्वाभिमान संगठना के ट्रस्टी बाबूभाई भवानजी और आरजू स्वाभिमान संगठना के अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता ने भव्य स्वागत किया। बंगाल/कोलकाता से पधारे हुऐ चंद्रकुमार बॉस ने अपने भाषण मे कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फौज में जाति, धर्म का कोई भेद नहीं था। वहां हर सैनिक देश भक्त था और देश के कल्याण के बारे में सोचता था। आज भी हमें भारतीय बनकर देश सेवा के बारे में ही सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताजी राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ थे और उनका मानना था कि देश के विकास के लिए योग्य लोगों को ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने सैनिक संस्था के अभियान और मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि देश के समुचित विकास के लिए नेता जी के विचारों का प्रचार प्रसार बहुत जरुरी है।
बोस ने निवारा और आरजू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बाबूभाई भवानजी और राजेन्द्र मेहता हाउसिंग, फाइनेंस, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम कर रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है। सभी लोगों को उनके अभियान से जुड़कर गरीब और कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। जय हिंद सैनिक संस्था के वरिष्ठ अधिकारी मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबुभाई भवानजी ने बताया कि आजाद भारत के प्रथम प्रधान मंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कारण हमें आज़ादी मिली उनका नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उनकी जय हिंद फौज में साठ हजार सैनिक थे, उनके कारण ही अग्रेजों को भागना पड़ा । उन्होनें उपस्थित लोगों से सवाल किया वाकईमे हम आजाद हुए हैं क्या.? आज देश मे कुर्सी पे बैठे अधिकारी अपने आपको अंग्रेज समझ रहा है वो जनता को तुच्छ समझते हैं।रिश्वत लिए बिना काम नही करते, और लोक प्रतिनिधी अपना कर्तव्य नहीं निभाते, देश मे नशा का प्रयोग बरता जा रहा है, आज भी कुछ लोग देश के विरुद्ध काम कर रहे है ।देश मे कुछ लोग अपने फायदेके लिए लोगो को गुमराव कर रहे है,
आरज़ू स्वाभिमान संगठना के अध्यक्ष राजेंद्र महेता ने सभी को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल बनाने की सलाह देते हुए कहा कि सभी लोग अपने आई टी रिटर्न भरेंगे तो ही सरकार आपके लिए अच्छी तरह बजट प्रोविजन कर सकेगी।अब पूरे देश मे यह जनजागृति अभियान छेड़ेंगे। संगठन के सचिव सुरेन्द्र मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में नेताजी के विचारों पर चलकर ही देश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। संगठन के अध्यक्ष पंजाबरावजी मुध ने आभार प्रकट किया और आगे होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…