Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमन की बात से होता है हमारा मार्गदर्शन: जिलाध्यक्ष

मन की बात से होता है हमारा मार्गदर्शन: जिलाध्यक्ष

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री के मन की बात को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के तीघरा मौर्य-धमचिया बजार मे बूथ नम्बर 433 पर स्थानीय पार्टीजनों के साथ सुनी।
मन की बात सुनने के बाद जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के 1437 बूथो पर मन की बात को सुना गया। जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने वोकल फार लोकल पर जोर देते हुए जैसे खादी के कपड़े, पर्यटन पर जानें पर स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें, त्यौहारों पर स्थानीय उत्पादों व सामानों की खरीदारी करें। जिससे देश के कारीगरों को फायदा मिल सके। देश के विकास व उपलब्धियों चर्चा की, जो कि हमारे लिए प्रेरणादायी व मार्गदर्शन करने वाला है।
प्रधानमंत्री के मन की बात के 106वें संस्करण को सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जयनाथ शर्मा, कन्हैया लाल, गुड्डी देवी, रामभारत, पप्पू, रजनीश गुप्ता, शकील अहमद, मन की बात के संयोजक गौरव निषाद, आत्रेश श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में भाजपाइयों ने जिले के अन्य बूथों पर अमर राय,जिला उपाध्यक्ष, सतविंदर पाल सिंह जज्जी,नगराध्यक्ष खलीलाबाद, रिंकू सिंह श्रीनेत, शुभम राय, बब्बन पांडेय, आशुतोष राय, गोलू यादव, धीरज राय व अन्य लोगों के नेतृत्व में मन की बात सुनी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments