Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीटीएसएस की प्रांतीय अध्यक्ष की पुत्री के निधन से शोक की लहर

बीटीएसएस की प्रांतीय अध्यक्ष की पुत्री के निधन से शोक की लहर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ-गोरक्ष प्रांत, महिला विभाग की प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर दिव्या रानी सिंह, विभागाध्यक्ष (गृह विज्ञान) डीडीयू विश्वविद्यालय गोरखपुर की बड़ी पुत्री यशी सिंह का दिल्ली के एक अस्पताल में मंगलवार को हृदयगति रुकने असामयिक निधन हो जाने की सूचना से संघ, शैक्षिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक लहर दौड़ है। उक्त कष्टकारी सूचना पर बीटीएसएस के केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. प्रयाग दत्त जुयाल, उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, महामंत्री डा. सोनी सिंह, महामंत्री (युवा प्रभाग) अनिता जय सिंह, जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, नरेंद्र मिश्र, शशि मौली पांडेय, शिवेंद्र विक्रम सिंह, श्रीकांत मणि त्रिपाठी, संजय शुक्ला, देव शरण सिंह, प्रो. हरिकेश सिंह, रमेश पाण्डेय, कालिंदी बृजेश त्रिपाठी, आलोक दुबे, अपराजिता सिंह, शंभू कुमार मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को इस महान दुःख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments