आजमगढ़ में गर्मी का कहर बीमारियों की दौड़ी लहर

दर्जनों भर्ती और १० से ज्यादा पहुँचे मुक्तिधाम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद में महां गर्मी के प्रकोप से लोगों की जान जाने लगी है। सोमवार की रात जिला अस्पताल में कुल 10 मौतें हुई हैं। सोमवार की शाम लगभग 6.30 से सुबह सात बजे तक लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज तेज बुखार यानि गर्मी के प्रकोप की चपेट में आने से भर्ती हुए हैं। वहीं लगभग दर्जनों की संख्या में ऐसे लोग भी जो जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके हैं। जिनका रिकार्ड जिला अस्पताल में भी नहीं है।
जिला अस्पताल में सोमवार की शाम से सुबह तक लगभग 30 से 35 मरीज भर्ती हुए हैं। इमरजेंसी रजिस्टर में दर्ज इन मरीजों में ज्यादातर मरीज तेज बुखार यानि भीषड़ गर्मी की चपेट में आकर भर्ती हुए हैं। सोमवार की सुबह तक अहरौला के कोठरा गांव निवासिनी 80 वर्षीय प्रभावती, सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव निवासी सुरेश राय 68, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांतीखुर्द गांव निवासिनी परकल्ली देवी 70, मऊ जनपद के कटिहारी निवासिनी बच्ची देवी 38, अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी भागीरथी 58, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन शेखपुरा निवासी हीरा यादव 80 की मौत हो गई।
वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी अब्दुल अजीज 60, मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेयांव गांव निवासिनी सुभावती 60, रानी की सराय थाना क्षेत्र के मानिक शेखपुर गांव निवासिनी नर्गिस 70 और नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी कैलाश राम सोनकर 68 की मौत हो चुकी थी। इनके अलावा लगभग 20 से 25 मरीज तेज बुखार, उल्टी और चक्कर आने से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा लगभग दर्जनों लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। जिसके कारण उनका विवरण जिला अस्पताल के पास नहीं है।
जिला अस्पताल के ईएमओ डा. जावेद ने जिला अस्पताल में हुई छः मौतों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सोमवार की रात लगभग छह लोगों की मौत हुई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग मृत हाल में अस्पताल आए थे। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग रात में बुखार, उल्टी और चक्कर आने से भर्ती हुए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

17 minutes ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

20 minutes ago

एकमुश्त कर जमा योजना से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…

1 hour ago

आगरा मंडल में कर वसूली समीक्षा, जिलों को सख्त निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…

1 hour ago

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

1 hour ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

2 hours ago