डीएम ने महायोगी गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

आयुष्मान मित्र वह दो सफाई कर्मियों को तैनात करने का निर्देश ।
आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बनेगा।

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने महायोगी गुरु गोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, आपातकालीन सेवा व आयुष्मान वार्ड के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने सामान्य वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी आदि का भी निरीक्षण किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आपातकालीन सेवा व इनडोर सेवा सुचारू रूप से चल रही है आवश्यकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक अतिरिक्त डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त करने के लिए कहा तथा लोगों की आवश्यकता को देखते हुए जल्द से जल्द आयुष्मान मित्र की नियुक्ति और आयुष्मान वार्ड को भी संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक को एक आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करें और इसके लिए जिला प्रशासन से सभी प्रकार का सहयोग मिलेगा।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु दो सफाई कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया, साथ ही केंद्र के बाउंड्री वाल के प्लास्टर करवाने के लिए भी निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

5 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

5 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

12 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

13 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

13 hours ago