वाहनों और घरेलू सामानों को व्यापक क्षति
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )
रविवार की देर रात में शुरु हुई मूसलाधार बरसात के कारण साकीनाका जंक्शन के आस पास भारी जलजमाव हो गया। जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया।. रात में बारिश तेज होने से आसपास के इलाकों में पानी भर गया, जिससे नींद में सो रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी।. यहां तक की साकीनाका , उदय नगर, कैलाश पुरम, सत्यनगर के अनेक घरों में पानी भर जाने से निवासियों को काफी परेशानी हुई। यहां के कैलाश पुरम, तिलक नगर नालों के उफान पर होने से जलस्तर करीब छह से सात फीट तक बढ़ गया था। घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान और दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों के सामान की भारी क्षति की तस्वीर सामने आ रही है. पानी के बहाव का वेग इतना था कि सड़क किनारे खड़े करीब पच्चीस से तीस चारपहिया वाहन और दस से पंद्रह दोपहिया वाहन आपस में टकरा गये और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। राकांपा (अजित पवार गुट)चांदीवली के तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भारी बारिश में इलाके का निरीक्षण करते हुए बताया कि यहां के नाले अधिकतर कूड़े-कचरे से भरे हुए हैं। यहां तक कि कई बार जेसीबी की मदद से सफाई भी कराई गई है लेकिन जलजमाव की समस्या का कोई ठोस उपाय नहीं ढूंढा जा सका है।
वहीं एक दुकानदार सूरज चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई के बाद एक बार फिर हमारी दुकानों में पानी भर गया । इस कारण इलेक्ट्रिकल सामान के छोटे-छोटे डिब्बे और अन्य सामान पानी में भीग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…