कीचड़ युक्त रास्ते से आवागमन बाधित, ग्रामीण उग्र

इंटरलॉकिंग न होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर किया प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठूठीबारी टोला मरचहवां में खड़ंजा निर्माण के लिए गांव के लोग पिछले कई सालों से अधिकारियों के कार्यालय और जनप्रतिनिधियों की परिक्रमा कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। और अब तक खड़ंजे का निर्माण नहीं कराया जा सका। जिसके कारण स्थानीय लोगो को बारिश में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इंटरलॉकिंग निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा झूठा आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
स्थानीय ग्रामीण भल्लू अंसारी ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मरचहवां टोले के कीचड़ भरे रास्ते के निर्माण को लेकर कई बार आश्वासन दिया जा चुका है लेकिन सिर्फ मिट्टी गिराकर लाखो रुपए का भुगतान कराकर खड़ंजे का निर्माण कार्य अब तक नहीं कार्य गया है।
सुमित्रा देवी ने बताया कि खड़ंजा निर्माण कार्य नही होने से बहुत परेशानी हो रही है, पानी और कीचड़ से सराबोर रास्ते से होकर गुजरना पड़ रह है। बच्चों के गिरने और चोट लगने का भय हमेशा बना रहता है।
सुभाष मिस्त्री ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण विगत कई वर्षों से हम ग्रामवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने बाद भी निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब
मानसून की पहली बरसात में कीचड़ से सराबोर रास्ता अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इंटरलॉकिंग का निर्माण अविलंब कराया जाय अन्यथा आंदोलन और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अनवर, गोधन, नागेंद्र, नरेश, गया, घिसियावन, सिनोद, मीरा देवी, मेवाती, रकीबुन, साहिल, नबी रसूल, इरशाद, छेदी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

18 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

18 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

18 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

19 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

19 hours ago