सप्ताह भर से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति ठप , आक्रोश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l बिजली का कटाउट व पानी का मोटर जल जाने के कारण तमकुही विकास खण्ड के, ग्राम पंचायत सपही टड़वा में पानी की टंकी से एक सप्ताह से जलापूर्ति नहीं हो रही। बार बार सूचना दिए जाने के बाद भी विभागीय उदासीनता से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बताते चलें कि 10.5 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक से सपही टंडवा, अजयनगर बभनौली व बरवा राजा पाकड़ के जमुआन टोला के करीब बीस हजार की आबादी को जल की आपूर्ति होती है। यहां पम्प हाउस नंबर एक व करीब एक किमी दूर पम्प हाउस नम्बर दो बना है। दूसरा पम्प हाउस का एक वर्ष से स्टार्टर खराब होने के चलते बेकार पड़ा है। जबकि परिसर में मौजूद पम्प हाउस का स्टेबलाइजर छह माह से खराब है। लो वोल्टेज की दशा में पम्प नहीं चलता। यहां बिजली का कटआउट जल गया है। पम्प आपरेटर सुदर्शन मुसहर ने कहा कि मोटर के भी जलने की संभावना है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता, आनन्द गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, रामबचन, मनोहर, उमेश आदि ने बताया कि, विभागीय अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक जले उपकरण बदले नही गए। ग्रामीणों ने चेताया कि दो दिनों में व्यवस्था ठीक नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

2 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

2 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

2 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago