जंगल कौड़ियां ब्लॉक के मीरपुर गांव में तीन दिन बाद फिर बहने लगा पानी, एक्सईएन की तत्परता से दुरुस्त हुई टंकी की मोटर, ग्रामीणों ने जताया आभार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जंगल कौड़ियां ब्लॉक के मीरपुर गांव में बीते तीन दिनों से खराब पड़ी पानी की टंकी की मोटर आखिरकार ठीक हो गई है। जल निगम के एक्सईएन ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को मोटर की मरम्मत करवाई, जिसके बाद गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति दोबारा शुरू हो गई।

जल जीवन मिशन के तहत लगी टंकी की मोटर खराब होने से ग्रामीणों को पिछले तीन दिनों से पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने यह समस्या जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा के संज्ञान में लाई। उन्होंने तुरंत जल निगम के एक्सईएन से संपर्क कर मोटर की खराबी की जानकारी ली और उसे जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही एक्सईएन ने मरम्मत टीम को मौके पर भेजा। बुधवार दोपहर टीम ने मोटर की जांच कर उसे दुरुस्त किया और शाम करीब चार बजे जल आपूर्ति पुनः शुरू करा दी। जैसे ही पानी की धार गांव की टंकियों और नलों से बहनी शुरू हुई, ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

ग्रामवासी रामनाथ यादव, शिवनाथ चौधरी और सविता देवी ने बताया कि तीन दिन से पानी न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही थी। “आज जब मोटर बन गई तो हमें बहुत राहत मिली, अब नलों में फिर से पानी आने लगा है,” उन्होंने कहा। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की तत्परता से अब गांव में जल जीवन मिशन की योजना फिर से सुचारू रूप से चल रही है।

मीरपुर गांव में जलापूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने जिला विकास अधिकारी और जल निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

54 minutes ago

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर, युवक गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…

1 hour ago

अच्छा पेड़–अच्छा फल

✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…

1 hour ago

महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…

1 hour ago

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

4 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

4 hours ago