जल निकासी की व्यवस्था ना होने से जल जमाव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) वार्ड नंबर 3 में जो वर्तमान में वार्ड नंबर 6 के रूप में तब्दील हो गया है यह भीखमपुर रोड देवरिया में स्थित है यहां पर विभिन्न गलियों में जल निकासी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है जिससे आये दिन लोगों को तमाम तकलीफों और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह जल जमाव की व्यवस्था आज की नहीं बिगत दो सालों से ऐसी ही बनी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा तारा भवन से चक्कीवाँ ढाले को जोड़ती हुई जो सड़क है उसका और रुद्र प्रताप सिंह की गली में उपेंद्र शाही के मकान से उत्तर दिशा की ओर की सड़क का बहुत बुरा हाल है।

जहां पर जल निकासी की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है जब वार्ड नंबर 3 के सभासद से पूछे जाने पर बताया जाता है, कि नगर पालिका परिषद द्वारा अभी कोई कार्य योजना के अंतर्गत फंड नहीं आया है ।जिसके वजह से तमाम गलियों मैं न तो नाली की व्यवस्था है और ना ही जल निकासी की व्यवस्था है, और जहां जल निकासी की व्यवस्था भी है तो वहां पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है जब नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अलका सिंह को फोन लगाने पर फोन उठता नहीं है कि इस समस्या को अवगत करा उनसे इस संदर्भ में पूछा जाए की, क्या यह मामला आपके संज्ञान में है कि नहीं। आम आदमी इन जिम्मेदार लोगों के चक्कर में हमेशा से पिस्ता रहा है ।इस समय तमाम संचारी रोग फैलते हैं, जिससे लोगों में मलेरिया ,डेंगू चिकनगुनिया, हैजा जैसी आदि बीमारियां फैलती है। शासन व प्रशासन स्तर पर तमाम दावे किए जा रहे हैं की संचारी रोगों पर हमारे सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त है, और कहीं भी इस तरह की समस्या उत्पन्न नहीं है लेकिन यहां की व्यवस्था देख कर ऐसा प्रतीत है कि ये सभी दुर्व्यवस्थाएँ देखकर यह लगता है कि शासन द्वारा जो यह तमाम व्यवस्था की जा रही है यह सिर्फ कागजी पन्नों पर ही उपलब्ध है और इनकी सभी दावों को यह दुर्व्यवस्था ठेंगा दिखाती नजर आती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

5 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

12 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

12 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

12 hours ago