पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर और चोर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर और एक चोर को गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई हरपुर बुदहट थाने की पुलिस ने की, जहां थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने, हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम मझौरा को दबोचा। आरोपी ने हाल ही में पांच लाख रुपये की अवैध मांग को लेकर एक व्यक्ति और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी प्रकरण में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – शादी के दबाव में प्रेमी ने की युवती की हत्या: पांच साल के रिश्ते का खौफनाक अंत, खेत में मिला शव


सुरेन्द्र यादव के खिलाफ मारपीट, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और धमकी जैसे गंभीर अपराधों के नौ से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।
दूसरी कार्रवाई थाना रामगढ़ताल पुलिस ने की, जहां चौकी प्रभारी चिड़ियाघर उपनिरीक्षक चन्दन कुमार सिंह की टीम ने चोरी के आभूषणों के साथ अभियुक्त दीपक निषाद निवासी रामपुर बड़ा टोला को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 7 अक्टूबर को एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी किए थे। बरामद सामान में पीली धातु की चैन, एक जोड़ी झुमका और दो पायल शामिल हैं।
दीपक निषाद पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और धारा 411 के छह से अधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें – दिवाली पर घर जाने की होड़: चंडीगढ़ ISBT-43 में यात्रियों का सैलाब, बसों में मारामारी और सड़कों पर जाम


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि त्यौहारों के समय अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सक्रिय अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और उनकी गतिविधियों पर तत्परता से कार्रवाई की जाए।
दोनों मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

11 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

12 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

12 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

12 hours ago