डीएम ने श्रमिकों में बांटी मिठाई, बढ़ाया उत्साह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मरम्मत कार्य मे जुटे श्रमिकों को दीपावली की बधाई दी एवं उनमें मिठाई व ड्राई फ्रूट का वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। डीएम ने कहा कि दीपावली की रात को कटान से हुई क्षति की सूचना मिलते ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो गया था। ऐसे में श्रमिकों ने अपने पर्व की तुलना में अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी, जो कि प्रशंसनीय है। मरम्मत कार्य में जुटे श्रमिक जिलाधिकारी के हाथों दीपावली की मिठाई पाकर काफी प्रसन्न दिखे। मौके पर मौजूद एक श्रमिक ने कहा कि जिले के शीर्ष अधिकारी के हाथों से दीपावली का मिठाई पाना एक सुखद एहसास है। इस अवसर पर एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

34 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago