जिलाधिकारी ने किया पिड़रा पुल का निरीक्षण

अग्रिम आदेश तक वाहनों के आवागमन पर रोक

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज गुर्रा नदी पर बने पिड़रा पुल का निरीक्षण किया। 24/25 की रात को गुर्रा नदी के तेज प्रवाह द्वारा हुए कटान से पिड़रा पुल के निकट की सड़क आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से पिड़रा पुल पर समस्त प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
जिलाधिकारी आज पूर्वाह्न रुद्रपुर स्थित पिड़रा पुल पहुंचे और कटान की वजह से सड़क को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा मौके पर हो रहे मरम्मत कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। मौके पर अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया तथा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह की निगरानी में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कटान को रोकने के लिए तात्कालिक उपाय के तौर पर सैंड बैग तथा पेड़ों की टहनी का प्रयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने पुल के निकट कटान स्थल का भी निरीक्षण किया। साथ ही लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से पुल से सभी प्रकार के आवागमन को रोकने का निर्देश दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

3 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

3 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

4 hours ago