डीएम के विशेष प्रयास से खरीफ सीजन से पहले सिंचाई व्यवस्था हुई सुचारु
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खरीफ सीजन में धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप जनपद की नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो गया है। सिंचाई विभाग द्वारा 25 मई 2026 से नहरों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे किसानों को समय से सिंचाई सुविधा मिलने लगी है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में मधुबनी शाखा, महराजगंज रजवाहा सहित लगभग 50 नहरों में जल प्रवाह सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष नहरों में भी चरणबद्ध तरीके से शीघ्र पानी छोड़ा जाएगा, ताकि जनपद के अंतिम छोर तक स्थित किसानों को भी सिंचाई का लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी तीन से चार दिनों के भीतर सभी नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नहर संचालन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कहीं भी जलापूर्ति बाधित न हो।
डीएम ने कहा कि किसानों की सुविधा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। नहरों में पानी पहुंचने से किसानों की डीजल पर निर्भरता कम होगी, जिससे खेती की लागत में भी कमी आएगी और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।
एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…
संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…
भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100…
कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर…