प्रदूषण के खतरों से आगाह कर केंद्रीय मंत्री ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा ब्लॉक अंतर्गत मनिकौरा ग्राम पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के आधुनिक युग में पर्यावरणीय संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में हमें अधिक सजग और जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस इस बार प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना विषय पर केंद्रित है। यह थीम हमें यह सोचने को विवश करती है कि प्लास्टिक से उत्पन्न कचरा कैसे हमारी पृथ्वी, जल स्रोतों और जीव-जंतुओं के लिए खतरा बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा न केवल मिट्टी की उर्वरता को नष्ट करता है, बल्कि जल स्रोतों को भी विषाक्त बना देता है। प्लास्टिक की थैलियाँ और बोतलें लंबे समय तक नष्ट नहीं होतीं और यह पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। हमें यह समझना होगा कि जब तक हम सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित नहीं करेंगे, तब तक पर्यावरण संरक्षण की बात अधूरी रहेगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे न केवल पौधरोपण करें, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें। हर परिवार यदि एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करे, तो हम आने वाले वर्षों में एक हरित और स्वच्छ पर्यावरण की नींव रख सकते हैं।
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी लोग कम से कम एक पौधा मां के नाम जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि न सिर्फ पौधे को लगाएं, बल्कि उसकी सुरक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि आज गंगा दशहरा है और हम सबको यह शपथ भी लेनी चाहिए कि हम न सिर्फ अपनी नदियों को बल्कि अन्य जलाशयों को भी स्वच्छ रखेंगे। उनमें कूड़ा आदि नहीं डालेंगे और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब इन छोटे–छोटे कदमों से पर्यावरण को बचा सकते हैं।
इससे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा शिव मंदिर अमृत सरोवर के सुदृढ़ीकरण, सुंदरीकरण कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सभी ने शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सूर्वे,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह सहित तमाम लोगों ने वृक्षारोपण किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

20 minutes ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

20 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

20 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

21 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

21 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

21 hours ago