पर्यावरण संरक्षण पर स्कूली बच्चों का पहल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के संविलियन विद्यालय बरई पट्टी मे समर कैंप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कैंप का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा ने किया। एवं बच्चों के साथ प्रातः काल योगा किया। बच्चों ने चित्रकला, क्राफ्ट बना कर प्रस्तुत किया ।जिसका सराहना अभिभावकों ने किया। विद्यालय में गठित ईको क्लब द्वारा पौधों की सिंचाई की गई। स्वच्छता पर ध्यान दिया गया । पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता,वचनबद्धता और किताबी-दिखावटी सैद्धांतिकता से ऊपर उठकर कर्मठता के स्तर पर परिधिमय प्राकृतिक आवरण को बचाये -बनाए रखने का एक पर्यावरण हमारे आसपास होता है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट में बच्चों द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए बहुत सारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण हमें सकारात्मकता से भरता है।यही हमारी सोच और हमारे विचार का क्षितिज बड़ा करता है। इसी के आधार पर हम देश, काल, समय की सीमा से परे जाना सीखते हैं और ऐसे काम करने के लिए प्रेरित होते हैं जिनका लाभ देश-दुनिया के समाज को युगों-युगों तक मिलता है। जब ये आंतरिक पर्यावरण संरक्षित होता है, तभी बाहरी पर्यावरण संरक्षित हो सकता है। इसके मूल में करुणा और प्रेम होता है। अशरफ अली खान ने कहा कि पर्यावरण एक साझी विरासत है।जो किसी एक का ही नहीं, किसी एक पीढ़ी का ही नहीं बल्कि सबका मिला-जुला दायित्व है। ये वर्तमान के लाभ-हानि की तराज़ू पर तौलने का मुद्दा नहीं है बल्कि पृथ्वी के प्राकृतिक भविष्य के लिए किया गया प्रयासों और संसाधनों का सर्वथा सार्थक निवेश है, जो आवश्यक नहीं, अपरिहार्य है। पर्यावरण ही मानवीय एकता का सबसे साक्षात और बुनियादी आधार है।
कैंप से बच्चों के अंदर जीवन कौशल एवं चित्रकला गृह शिल्प, क्राफ्ट ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण विभिन्न प्रकार के मॉडल बच्चों को बताया जाता है और उनके द्वारा तैयार कराया जाता है। कैंप में मोहम्मद शफीक खान, नूर आलम अली, जहांगीर आलम ग्राम प्रधान वीरेंद्र मिश्रा, हरे राम प्रजापति ,अनुराधा मद्धेशिया सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 hour ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

21 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

21 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

22 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

22 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

22 hours ago