शीतलहर में मानवता की गर्माहट: रवीन्द्र बहादुर सिंह बने जरूरतमंदों की ढाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जब शीतलहर हड्डियों को कंपा रही है और कड़ाके की ठंड गरीबों के लिए जीवन की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है, ऐसे समय में जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म बनकर सामने आती है। जिले में इसी मानवीय धर्म का जीवंत उदाहरण शनिवार को देखने को मिला, जब भाजपा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह के सुपुत्र रवीन्द्र बहादुर सिंह ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए राहत की किरण बनकर उभरे।
फरेंदा क्षेत्र में आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत उन्होंने लगभग 100 गरीब और असहाय परिवारों को गर्म कम्बल वितरित कर न केवल ठंड से राहत दी, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहानुभूति का मजबूत संदेश भी दिया। फरेंदा बाजार के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में एक-एक जरूरतमंद को कम्बल भेंट कर मानवीय सरोकारों की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने अपने पिता पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि जनहित और समाजसेवा उनकी पारिवारिक परंपरा रही है और वे उसी मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों के लिए कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की। क्षेत्र के निवासी रामप्रकाश ने कहा कि पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह के कार्यकाल में फरेंदा क्षेत्र में विकास की मजबूत नींव पड़ी और अब उनके पुत्र द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य उसी जनसेवा के सोच का विस्तार है। वहीं ठंड से कांपती बुजुर्ग महिला सुशीला देवी ने भावुक स्वर में कहा कि इस भीषण ठंड में कम्बल मिलना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
गौरतलब है कि इन दिनों महराजगंज जिले में न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन खासकर गरीब और असहाय वर्ग बुरी तरह प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा अलाव जलाने और गर्म वस्त्र वितरण के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन ऐसे समय में सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर की गई पहल पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

3 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

3 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

5 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

5 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

5 hours ago