भारत रत्न विवाद: तेज प्रताप के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप यादव द्वारा लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने तीखा पलटवार करते हुए इसे पूरी तरह अनुचित बताया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सिग्रीवाल ने साफ शब्दों में कहा कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो केवल उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने देश और समाज के लिए असाधारण योगदान दिया हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि बार-बार जेल जाने वाले और घोटालों में लिप्त नेताओं को भारत रत्न दिया जाने लगे, तो फिर जेल जाना भी उपलब्धि माननी पड़ेगी।

“लालू शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था”

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में बिहार भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का पर्याय बन गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का इस्तेमाल जनसेवा के बजाय निजी हितों के लिए किया गया।

“मेरिट की अनदेखी कर जमीन लेकर बांटी गई नौकरियां”

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय होने पर सिग्रीवाल ने कहा कि यह मामला पूरी तरह अदालत के अधीन है। जब कोर्ट के पास ठोस सबूत होते हैं, तभी आरोप तय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए समाज की सेवा करना प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, न कि पद का दुरुपयोग करना। सिग्रीवाल का आरोप है कि लालू यादव के शासन में मेरिट को नजरअंदाज कर जमीन लेकर नौकरियां बांटी गईं, जो गंभीर भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

ये भी पढ़ें – US-Iran Tension: ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप का बड़ा संकेत

“नीतीश कुमार ने खत्म किया जंगलराज”

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर सिग्रीवाल ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जंगलराज को समाप्त कर सुशासन की मजबूत नींव रखी। उनके नेतृत्व में राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ा है और उनके कार्यों की देशभर में सराहना हो रही है।

ममता बनर्जी और सोमनाथ मंदिर पर भी टिप्पणी

इसके अलावा सिग्रीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था। वहीं, सोमनाथ मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि यह भारत की आत्मा का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वहां जाकर श्रद्धा व्यक्त करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

Karan Pandey

Recent Posts

सेल्फी से ज्यादा सेवा

पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।जल देकर जीवन मिले, छेड़ो ये अभियान।। पाँच…

4 hours ago

जिले के छात्र ने कोटा में फांसी लगाकर दी जान

संत कबीर नगर/कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक कोचिंग छात्र द्वारा…

4 hours ago

भविष्य के अधिवक्ताओं को मिला कोर्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष…

5 hours ago

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से रूबरू होगा जनपद, 15 दिवसीय अभियान आज से

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5…

5 hours ago

महिला बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग…

5 hours ago

बीबीएयू में प्रवेश प्रक्रिया तेज, 65 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन जारी

विद्यार्थी हित में नई शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक योजनाओं की घोषणा लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब…

5 hours ago