व्यपहरण व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक बलिया ओम वीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहरण व पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 16 जून को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोसी गुड्डु कुमार तुरहा (पुत्र लक्ष्मण प्रसाद तुरहा) बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। मंगलवार को उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे का वांछित अभियुक्त जलपा कलपा देवी मार्ग पर खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से गुड्डु कुमार तुरहा (उम्र 22 वर्ष, निवासी मुडियापुर, थाना सिकन्दरपुर) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को संबंधित धाराओं—धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस एवं धारा 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट—से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

2 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

4 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

4 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

4 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

8 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

10 hours ago