चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया उदघाटन
बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )
गरीबो व असहायों की मदद के लिये बड़हलगंज में नेकी की दीवार का शुभारम्भ किया गया, जिसमें लोग अपने घरों में पड़े निष्प्रयोज्य वस्त्र आदि का दान किया।
सोमवार को उपनगर के अम्बेडकर तिराहे पर रूमाली देवी रामचन्द्र मिश्र सेवा संस्थान की अगुवाई में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,संस्थाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, भाजपा नेता अष्टभुजा सिंह ने फीता काट कर “नेकी की दीवार” का उदघाटन किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये महेश उमर ने कहा कि समाज में इस तरह के कार्य होते रहना चाहिए, “नेकी की दीवार” हर जरुरतमंद के लिये एक आशा की किरण बनेगी।
उदघाटन के अवसर पर सभासद दीपक गौड़, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील उर्फ बबलू मद्धेशिया,डा. सतीश चन्द्र शुक्ल, घनश्याम यादव, राजाराम शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, चिंतामणि त्रिपाठी, राजेश कुमार, दीनबंधु शर्मा, मयंक राय, कैलाश सिंह आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…
Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…