मरम्मत के दौरान जर्जर इमारत की दीवाल गिरी कोई जनहानि नहीं

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) निजामपुर महानगर पालिका सीमा ,के अंर्तगत तीन बत्ती बाज़ार परिसर में एक जर्जर इमारत की मरम्मत के दौरान छत की दीवार का कुछ हिस्सा सड़क पर जा गिरा, गिरने से जनहानि नही हुई । जर्जर इमारत का मरम्मत तोड़ा जा रहा था या मरम्मत किया जा रहा था, इसकी पुख्ता जानकारी अभी तक नगरं महापालिका के संबंधित अधिकारियों ने नहीं दीया।
तीन बत्ती बाज़ार परिसर के मुख्य चौराहे पर निर्मला विठ्ठलदास की चार मंजिला मकान नं. 48/49 को पालिका प्रशासन ने पहले से ही अति जर्जर इमारत घोषित किया है। मुख्य बाज़ार परिसर क्षेत्र व चौराहा होने के कारण इस इमारत के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। किन्तु मकान मालिक ने पालिका अधिकारियों की शह पर,बिना किसी सुरक्षा का उपाय किये बिना ही निजी ठेकेदार के द्वारा इमारत तोड़ने का काम शुरू किया है। इमारत अति जर्जर होने के कारण, आज दोपहर के बाद छत की दीवाल का कुछ हिस्सा भरभराकर मुख्य सड़क पर जा गिरा।
इस संबंध में प्रभाग समिति क्रमांक 05 के बीट निरीक्षक सूरज गायकवाड़ से संपर्क करने की कोशिश की गई ,किन्तु उनका मोबाइल कवरेज क्षेत्र के बाहर बता रहा था। वही वार्ड अधिकारी सुनिल भोईर पिछले सप्ताह से छुट्टी पर है, तो यह इमारत किसकी सह पर अथवा किसके आदेश पर तोड़ी जा रहा है।‌ अभी इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। सुत्रों की माने तो इसमें भी भारी भष्ट्राचार हुआ है। जिसकी जांच करने की मांग पालिका आयुक्त से नागरिकों ने किया है। इसके अलावा बिना सुरक्षा उपाय किये ही तोड़े जा रहे जर्जर इमारत के मालिक व ठेकेदार के विरूद्ध भी कार्रवाई की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

29 minutes ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

57 minutes ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

14 hours ago