ग्राम प्रधान ने सेक्रेटरी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

प्रधान संघ ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही का मांग किया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
महाराजगंज थाना क्षेत्र के भैरोदासपूर् के ग्राम प्रधान ने अपने ही ग्राम पंचायत अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर, महराजगंज थाना मे लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
दिलचस्प बात तो यह है कि जहाँ केंद्र सरकार और राज्य सरकार जहां भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था स्थापित करने का दावा करती है, तो वहीं उसके अनुरूप योजनाओं का सम्पूर्ण लाभ जरुरत मंदों को मिल पाए इसके लिए कई कदम भी उठाये जा रहे हैं, एवं देश का सम्पूर्ण पैसा देश के विकास में लगे इस उद्देश्य से योजनाएँ भी लागू किये जा रहे हैं |परन्तु राज्य सरकार के कुछ कर्मचारिओं पर अक्सर सरकारी पैसे के साथ साथ जरुरतमंदों के हक के पैसे को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा देने के आरोप लगते रहे हैं | कभी कभी तो भ्रष्टाचार का यह आरोप जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी के बीच इतनी तीखी हो जाती हैं, कि यह पुलिस और जिले के आला अधिकारिओं से होते हुए शासन तक पहुँच जाती हैं |ऐसा ही एक आरोप भैरोदासपुर के प्रधान ने अपने ग्राम सेक्रेटरी पर लगाया हैं जिसके सम्बन्ध मे शनिवार को प्रधान संघ ने महराजगंज थाने में लिखित तहरीर दिया और मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की हैं | बतादें कि भैरोदासपुर ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने जहाँ सेक्रेटरी अरविन्द यादव पर आवास योजना में जरुरतमंदो को मिले आवास में पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया, तो वहीँ ग्राम विकास सम्बन्धी कार्यों के भुगतान करने के लिए पैसे मांगने की भी बात कही | प्रधान ने आरोप लगाया कि सेक्रेटरी द्वारा ग्राम विकास के हर काम में पैसे को लेकर अड़ंगा खड़ा किया जाता हैं और वाद विवाद भी करते रहते हैं जिससे गांव का विकास बाधित हो जाता हैं | इस संबंध में आरोपित सिक्रेट्री से बात तो नहीं हो पाई किंतु जब इस मामले में महाराजगंज कोतवाल कमल कांत वर्मा से पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि प्रधान द्वारा एप्लीकेशन मिलने के बाद उपरोक्त आरोप की जांच की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

3 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

3 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

4 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

4 hours ago