Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 631 व्यक्तियों व 376 वाहनों...

देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 631 व्यक्तियों व 376 वाहनों की हुई जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद देवरिया में बुधवार सुबह 5 से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की।अभियान का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना, मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना और विधिविरुद्ध गतिविधियों पर लगाम लगाना रहा। कुल 29 स्थानों पर 631 व्यक्तियों व 376 वाहनों की चेकिंग की गई। नियमों के उल्लंघन पर 3 वाहनों का ई-चालान भी किया गया। जनता ने इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments