Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसत्य मार्ग पर चलें और ईश्वर में रखे आस्था, दुःख रहेगा कोसों...

सत्य मार्ग पर चलें और ईश्वर में रखे आस्था, दुःख रहेगा कोसों दूर – आर पी श्रीवास्तव

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड पथदेवा क्षेत्र के सखिनी निवासी एवं एक अखबार के यूपी स्टेट हेड इंचार्ज राजू प्रसाद श्रीवास्तव ने जीवन में सुख शांति पाने का मार्ग बताया उन्होंने कहा कि आज कई लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहें हैं कोई न्यायालय और थाना के चक्कर लगा रहे हैं।कुछ लोग अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं।कई लोग यात्राओं में व्यस्त है। श्रीवास्तव ने कहा कि जो लोग इन समस्याओं से दूर है और सुकून की जिंदगी जी रहे हैं।उन्हें ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने सभी को सलाह दिए की वे ईश्वर में प्रार्थना करें कि उनकी कृपा सभी जीवो पर बनी रहे।उन्होंने बताया कि सुखी जीवन के लिए सत्य के मार्ग पर चलना जरूरी है।वाणी में संयम रखे और ईर्ष्या,द्वेष व प्रतिशोध जैसी भावनाओं से दूर है,जो व्यक्ति ईमानदारी से जीवन जीता है और गलत मार्ग से दूर रहता है उसका जीवन आनंद मय रहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments