
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में “व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)” कार्यक्रम के अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी-खलीलाबाद द्वारा ग्राम पंचायत- बयारा, विकास खण्ड-खलीलाबाद एवं खण्ड विकास अधिकारी-सेमरियावां द्वारा ग्राम पंचायत उमिला, विकास खण्ड- सेमरियावां, जनपद-संत कबीर नगर में कार्यस्थल पर मनरेगा मजदूरो को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से मतदान हेतु जागरुक किया गया तथा खण्ड विकास अधिकारी-मेंहदावल द्वारा ग्राम पंचायत-नरायनपुर एवं रानीपुर, विकास खण्ड- मेंहदावल, जनपद-संत कबीर नगर में चुनाव पाठशाला के माध्यम से ग्रामीणों को दिनांक 25 मई, 2024 को उनके मत के प्रयोग करने हेतु जागरुक किया गया तथा लोकतंत्र में उनकी सहभागिता के महत्व के बारे में बताया गया।
