Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवोटर महाअभियान से लोकसभा में विजय आसान होगी-रामदास

वोटर महाअभियान से लोकसभा में विजय आसान होगी-रामदास

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा सिचाई विभाग के डाकबंगले पर वोटर चेतना महाअभियान की मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि रामदास मिश्र ने कहा कि जो 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान बूथ से अन्यंत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने समेत अन्य कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।उन्होंने कहा कि महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी और नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकतार्ओं को सतत संपर्क व संवाद की भाजपा परम्परा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक देना है। प्रत्येक घर की दहलीज और प्रत्येक गांव की चौपाल तक कार्यकर्ता पहुंचे।
कार्यक्रम को जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल एवम रविन्दर श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
संचालन पुनीत यादव ने किया।कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments