Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राथमिक विद्यालय से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर विकाश क्षेत्र के मनिहारी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय पर रैली का आयोजन किया गया।
रैली विद्यालय परिसर से पूरे गांव होते हुए फिर विद्यालय पर आकर समाप्त हुई।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी दफ्तियां लेकर लोकतंत्र की बढ़ाये शान 1 जून को करें मतदान, सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे अन्य नारे लगाते हुए चल रहे थे। समाजसेवी अनूप उपाध्याय ने लोगो से आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू कुशवाहा ने कहा कि हम लोगो को लोकतंत्र के चुनाव में निष्पक्ष, निडर और निर्भीक होकर मतदान करें। हम लोगों को सभी काम काज छोड़ कर पहले मतदान करना जरूरी है, और दूसरों को भी प्रेरित करना है। किसी के बहकावे में नहीं आना है।उक्त अवसर पर ग्राम सचिव त्रिलोकी शाह,धृतेश उपाध्याय, आलोक कुमार,श्याम जी,पूजा यादव,अनिता,रमेश,मनोज,हरेन्द्र चौहान एवं सतेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments