महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। राजीव गांधी पीजी कालेज नौतनवां के राष्ट्रीय सेवा योजना के सौजन्य से ग्राम सभा छपवां में बुधवार को विशेष शिविर के छठवें दिन शिविर स्थल छपवां गांव में स्वयं सेवक व स्वयं सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्लोगन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है ।अच्छे नागरिक की यही पहचान सबसे पहले करे मतदान का उद्घोष करते हुए ग्रामीणों मे मतदान करने की जागरूकता पैदा की गई। कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश प्रसाद , ब्यास कुमार शर्मा द्वारा स्वयंसेवक व सेविकाओं संबोधित करते हुए विशेष शिविर में समाज में जीने के गुरु सिखाए गए।
इस दौरान लक्ष्मी, आराध्या ,अजय,दिलीप, अनीता, रिंकी ,संध्या विजय लक्ष्मी, रूपा, सुजीता, शीला, नन्दनी, आशुतोष, विजय नाथ सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…