पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रसोईघर का फाटक तोड़, चावल व वर्तन उठा ले गए चोर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जड़ार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रसोई घर का फाटक तोड़ कर अज्ञात चोर चावल, गेहूं व वर्तन उठा ले गए। घटना मंगलवार के रात की है। इसकी जानकारी तब हुई, जब बुधवार की सुबह विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल विद्यालय में पहुंचे। सूचना पर ग्राम प्रधान सहित कई लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि यह कारनामा गांव के कुछ पियक्कड़ों ने किया है। विद्यालय की बाउंड्री के अंदर शराब पीकर आए दिन हुड़दंग मचाया करते हैं। इन्हें रोकने की यदि कोई कोशिश करता है,तो उससे मार-पिट करने पर उतारू हो जाते हैं। जबकि यहां भिटौली थाना के पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। रात हो या दिन हर समय पुलिस की गाड़ी गुजरती है। पर पुलिस की धौंस पियक्कड़ों के सामने बौना साबित हो रही है। लोग बताते हैं कि इस गांव के पूरब एक बागीचे में जुआरियों का अड्डा बना है। यहां दूर-दूर से जुआरी जुआ खेलने आते हैं। पुलिस देखते हुए भी अनजान बनी हुई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल व ग्राम प्रधान ढुनमुन प्रसाद ने बताया कि शराबियों से यह विद्यालय असुरक्षित हो गया है। विद्यालय का परिसर दारुबाजो का अड्डा बन गया है। न तो इन्हें कोई रोक पा रहा है और न ही पुलिस इन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। जिससे आए दिन कोई न कोई घटना घट रही है। उन्होंने
बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

1 day ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

1 day ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

1 day ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago