श्याम शक्ति धाम मंदिर से निकला निशान यात्रा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर से
बुधवार को फाल्गुन उत्सव के उपलक्ष में श्याम निशान यात्रा निकाली गयी।
श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा से यात्रा सुबह 8 बजे से ढोल नगाड़े, फाल्गुन मस्ती के साथ अबीर- गुलाल लगाकर निशान यात्रा निकाला गया।
मारवाड़ी समाज की महिलाएं, पुरुष ,बच्चे ज्यादा संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये।
निशान यात्रा हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा चौराहा ,अटल चौक, अस्पताल चौराहा, गांधी चौक होते हुए श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पर पहुंची। सभी भक्तों ने फाल्गुन की मस्ती में निशान को लहराने और नाचते गाते श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर में निशान को चढ़ाया गया निशान यात्रा में महिलाएं पुरुष बच्चे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान दिनेश खेतान ,शिव टिबड़ेवाल, मनोज टिबड़ेवाल, गोपाल खेतान ,निक्की गोयल, संत अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, शंकर मोदी ,धीरज कुमार, मनोज गुप्ता, इंदु गोयल, मनीष गोयल, रोशनी मोदी, श्वेता अग्रवाल, योगिता जोशी, शिवांगी खेतान,रुचि पोद्दार, स्वाति पोद्दार सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

2 hours ago