स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के केडी चौराहा स्थित गणेश मिशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कैलाशपति तिवारी, शिक्षक रवीश तिवारी, बृजेश कुमार, जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय के लगभग 500 बच्चो द्वारा मतदाता रैली निकालते हुए, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय कोटवा मिश्र बघौचघाट में एकत्रित हुए। उक्त विद्यालय के रैली को खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र, स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही, प्रधानाचार्य रवीश तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वी0आई0पी0 पब्लिक स्कूल के0 डी0 चौक के संचालक रमेश तिवारी, जितेंद्र यादव,राजेंद्र शर्मा, अमरजीत प्रसाद,नीलम शाही, रेनू राय के नेतृत्व में बच्चो द्वारा मतदाता रैली निकालते हुए स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय कोटवा मिश्र बघौचघाट पहुंचे।इस दौरान छात्रा किरन, सुमन, रानी, अंजली आदि द्वारा मतदाता स्लोगन बनाते हुए जागरूक किया गया।इसी क्रम में ग्रेस केरला एकेडमी कोटवा मिश्र के शिक्षक बीजू, मिनी बीजू, संजू शर्मा, शबाना खातून के सहयोग से लगभग 200 बच्चो की रैली निकालते हुए स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय पर एकत्र हुए। उक्त तीनों विद्यालय के बच्चे तथा महाविद्यालय के लगभग 400 मिलाकर कुल 1400 बच्चो द्वारा महाविद्यालय से बघौचघाट अहिरौली तक करीब 5 किमी तक मानव शृंखला बनाया गया।थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय अपने हमराहियो के साथ मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्ष का कमान सभला। मानव श्रृंखला का नेतृत्व तहसीलदार देवरिया श्रीकृष्ण मिश्र , खंड विकास अधिकारी अनिल सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र, महाविद्यालय के प्रबंधक आर0पी0 गौतम तथा स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही ने किया। साथ ही छात्राएं अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।छात्राओं को जागरूक करते हुए तहसीलदार देवरिया श्रीकांत मिश्र ने कहा कि मतदान लोक तंत्र का सबसे बड़ा हथियार है ।आप लोग जब मतदाता बनेंगे , स्वच्छ लोक मत का निर्माण होगा। खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र ने कहा कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष हो गई जय वे मतदाता फार्म भरकर अपना नाम जोड़वा ले। स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही ने कहा कि आपलोग मतदाता बनेंगे तो लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।आप लोग मतदाता फार्म भर कर अपने महाविद्यालय में जमा कर दें या अपने ग्रामसभा के बूथ कार्यालय पर जमा कर दें। महाविद्यालय के प्रबंधक आर0 पी 0 गौतम ने कहा कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ने से जेंडर रेशियो में सुधार आसानी से किया जा सकता है।कार्यक्रम को प्रवक्ता धर्मराज यादव, प्रदीप कुमार, चंद्रशेखर दुबे, सुमिता वर्मा, ब्यास ठाकुर, कुमारी सीनू, स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही, सुपर वाइजर मनोज कुमार राय, सहाबुद्दीन सिद्दीकी, मुअज्जम अली, सरवर आलम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा ने सरस्वती वंदना से की। कार्यक्रम का संचालन स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही तथा प्राचार्य निर्मला चौधरी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सभी क्षेत्रीय बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा प्रियंका, ज्योति, सुमन, पूजा, सिंपी, रोली, बरखा जुनाब अली ने अपने रंगोली के माध्यम से सबका मन मोह लिया । वही पूजा कुमारी, अंतिमा मध्येसिया, काजल, सौम्या, रविता ने मेहदी के माध्यम से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान सतेंद्र , मुकेश , सोनू कुशवाहा, ईश्वरदेव सिंह, साधु यादव, कृति शर्मा, हर्षिता राय ब्यूटी कुमारी सहित ढेरों की संख्या में छात्राएं और महाविद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago