परिषदीय विद्यालयों पर चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ( स्वीप नोडल) प्रत्यूष पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशेष पुनरीक्षण तारीखों के प्रचार प्रसार हेतु संबंधित ग्राम सभा में रैली निकाली एवं बीएलओ तथा प्रधानाध्यापक के सहयोग से विद्यालयों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें सामान्य जनमानस को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने एवं नाम न होने की स्थिति में पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया। चुनाव पाठशाला में लोगों को मतदान की शपथ दिलाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
ब्लॉक बैतालपुर में खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल ने ब्लॉक रैली में उपस्थित जन समुदाय को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की बात करते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। देवरिया सदर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी, बरहज ब्लॉक में नवनीत चौबे, गौरी बाजार से प्रभात राय भटनी से राजेश कुमार यादव, तरकुलवा से विजय कुमार ओझा,के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा की जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है उसके लिए विशेष पुनरीक्षण तारीख माननीय चुनाव आयोग द्वारा घोषित की गई है, उन तारीखों पर अपने बीएलओ से संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने हेतु प्रेरित करें।
जनपद में चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों में जिला समन्वयक डॉक्टर आलोक पांडे, स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, शिखर शिवम त्रिपाठी, केशव शाही, घनश्याम त्रिपाठी, प्रियंका यादव, राजन वर्मा, अवनीश मिश्रा, संगीता गुप्ता, अनुज पांडेय, मनीष मौर्य,मनीषा तिवारी आदि उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

46 minutes ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

1 hour ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

1 hour ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

2 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

3 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

4 hours ago