जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में सलेमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शामपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का सत्यापन भी करना है। प्रशासन लोगों के द्वार पर पहुंचकर जन समस्याओं का निराकरण कर रही है। उन्होंने ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि गांव के जो लोग अंत्योदय राशन कार्ड का उपयोग नहीं करते या किसी परिवार में मृत्यु हो गई हो अथवा किसी की शादी अंयत्र हो गई हो, वे ऐसे लोगों की यूनिट हटवा लें, जिससे जरूरतमंद लोगों का अंत्योदय कार्ड बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से खेती के तौर तरीके में बदलाव करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा की खेती उद्यमिता है फसल विविधीकरण कारण समय की मांग है श्रीअन्न जैसे ज्वार, बाजरा, रागी इत्यादि की खेती भी की जाए। कृषि से जुड़े सहायक गतिविधियों जैसे पशुपालन, मत्स्य पालन, एग्रो फॉरेस्ट्री, मशरूम उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों से किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से ट्रेंच और रिंग पीट विधि से गन्ना की खेती करने पर जोर दिया। ग्राम चौपाल के दौरान 14 ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया, इसके संबंध में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
ग्राम पंचायत शामपुर की कुल आबादी 7675 है। गांव में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले 64, विधवा पेंशन के 66, दिव्यांग पेंशन के 15 और उज्जवला गैस कनेक्शन के 80 लाभार्थी हैं। ग्राम चौपाल के दौरान विभिन्न अधिकारियों ने अपनी-अपनी विभागीय योजना के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव ने लीची की बागवानी, केले की खेती और ड्रैगन फ्रूट के विषय में जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बकरी पालन के संबंध में ग्रामीणों को बताया। डीएसओ संजय पांडेय ने फोर्टीफाइड चावल के महत्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
ग्राम चौपाल के दौरान एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, पीडी अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, बीडीओ आनंद प्रकाश सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

3 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

4 hours ago