हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गद्दोपुर झारखंड महादेव की कुटी का मेला

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोंपुर जलालपुर बडिहारी स्थित झारखंड महादेव की कुटी पर लगने वाला दुर्गा पूजा का मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपरोक्त स्थान पर मेले का आयोजन किया गया। मेला व्यवस्थापकों ने पुरे मेले में आने वाले दुकानदारों के लिए अलग अलग व्यवस्था कर रखी थी, मीना बाजार की व्यवस्था मंदिर प्रांगण के अंदर तो फास्ट फूड की व्यवस्था मंदिर प्रांगण के बाहर, वहीं झूले की व्यवस्था, जंपिंग व्यवस्था मंदिर के बाहर तो गुब्बारे सिटी और आइसक्रीम आदि बेचने वालों की भी व्यवस्था मंदिर प्रांगण के बाहर थी । इस मौके पर मेले में रामलीला का आयोजन भी किया गया था जिसमें कलाकारों ने अपनी अपनी कला का उच्च प्रदर्शन करके दर्शकों का मन मोह लिया । इस मौके पर मेला व्यवस्थापक रामपाल सिंह, संजीव सिंह, डॉक्टर बजरंग बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, लालजी सिंह और रंजीत पाठक, आर के पासवान सहित तमाम लोग मेला की व्यवस्था में लगे हुए थे तथा मंदिर प्रांगण से ध्वनि प्रसारण के माध्यम से आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे। और मेले की व्यवस्था के बारे में लोगों को बता रहे थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

17 minutes ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

42 minutes ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

54 minutes ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

3 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

3 hours ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

3 hours ago