19 अप्रैल को आयोजित होगा मतदाता जागृति महोत्सव

ट्रांसजेण्डर व थारू जनजाति के बालिका समूह की मटका दौड़ होगी मुख्य आकर्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत अन्तर्गत 19 अप्रैल 2024 को इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच में ‘‘मतदाता जागृति महोत्सव’’ मनाया जायेगा। मतदान में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी की अभिनव पहल पर महोत्सव में ट्रांसजेण्डर समूह तथा थारू जनजाति की बालिकाओं के समूह द्वारा मटका दौड़ मुख्य आकर्षण रहेगा। मटका दौड़ लोगों को इस बात के लिये प्रेरित करेगा कि पात्र चाहे जितना ही विशाल क्यों न हो अथक परिश्रम व लगन से बूंद-बूंद एकत्र कर उसे भरा जा सकता है। यही बात जिले के मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए काफी है की लोकतन्त्र के महापर्व में सभी मतदाता सजग होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर बहराइच को मतदान प्रतिशत में चैम्पियन बनाने का संकल्प लें।
मतदाता जागृति महोत्सव के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की बात की जाय तो इन्दिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय पुरूष/महिला वर्ग के लिए 100, 200 व 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, जैवलिन व डिस्कस थ्रो तथा पूर्वान्ह 10ः00 बजे से क्रिकेट एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा जिले के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में अध्यनरत थारू जनजाति छात्राओं व बालिका समूह द्वारा अपरान्ह 02ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता तथा थारू परिधान में मतदाता जागरूकता पर आधारित नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव के अन्त में अपरान्ह 04ः00 बजे ट्रांसजेन्डर समूह एवं थारू जनजाति की बालिकाओं की मटका दौड़ आयोजित होगी।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को स्वीप के तहत प्रमाण पत्र एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले समूह को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से इन्दिरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…

2 hours ago

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

2 hours ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

2 hours ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

2 hours ago

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

15 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

17 hours ago