डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, दो भाईयों समेत तीन की मौत, एक घायल

भाइयो को सऊदी अरब की थी फ़्लाईट, छोड़ने जा रहे थे दो साथी

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर एक कार डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार चारो लोगो को गंभीर चोटे आई। पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने दो भाई समेत तीन युवकों मृत घोषित करके एक घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
मिली रही जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के थाना सादुल्लापुर निवासी अब्दुल मोईन (32) पुत्र हसीतुल्ला और उसके चहेरे भाई जुनैद (40) पुत्र मतीउल्ला नौकरी करने के लिए सऊदी अरब की फ्लाईट पकड़ने लखनऊ जा रहे थे। साथ मे पड़ोसी अब्दुल खालिक (42) पुत्र जमील अहमद कार चला रहे थे, साथ में जमशेद असरार खान (42) पुत्र असरार भी उन्हें लखनऊ तक छोड़ने के लिए कार में सवार हुआ था। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्लाई ग्राम हाईवे के पास पहुंचते ही कार का संतुलन बिगड़ा और कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
इस भीषण दुर्घटना में अब्दुल मोईन, जुनैद और अब्दुल खालिक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि जमशेद का जिला अस्पताल में ईलाज जारी है। उधर इस दुःखद समाचार के बलरामपुर पहुंचते ही एक साथ कई परिवारों में मातम सा पसर गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

50 minutes ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

1 hour ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

2 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

3 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

3 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

4 hours ago