स्वच्छ, सुंदर शहर बनाने के लिए वोट करें-केजरीवाल

नयी दिल्ली एजेंसी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को शहर के लोगों से अपील की कि वे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में एक ईमानदार और बेहतर शासन के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। राष्ट्रीय राजधानी में एमसीडी के 250 वार्ड के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच खत्म होगा।केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में मतदाताओं से कहा कि वे एक ईमानदार पार्टी और शरीफ एवं अच्छे लोगों को वोट दें। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ईमानदार पार्टी को वोट दें, शरीफ और अच्छे लोगों को वोट दें। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफंगई, गाली गलौज करने वालों को वोट न दें। दिल्ली में कूड़ा करने वालों को वोट न दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएंगे, साफ सुथरा करेंगे।’’ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी लोगों से अपील की कि वे काम के लिए वोट करें, दिल्ली को कचरे का स्थान बनाने वालों को वोट न दें। सिसोदिया ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दिल्ली के 2.5 करोड़ लोगों से अपील करता हूं कि आज अपने घरों से बाहर निकलें और मतदान करें ताकि हम आपके लिए काम कर सकें। लोगों ने नगर निगम में आम आदमी पार्टी को चुनने का मन बना लिया है।’’

Editor CP pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

5 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

5 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

7 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago