Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामपुर कारखाना में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

रामपुर कारखाना में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड रामपुर कारखाना में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष में स्वयंसेवकों ने शनिवार को पथ संचलन कियाl पथ संचलन की शुरुआत डायट परिसर से डुमरी होते हुए, ठाकुर जी के मंदिर से होकर रामपुर कारखाना होते हुए पुनः डायट परिसर आकर समाप्त हो गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश राव ईंट भट्ठा व्यवसायी की। कार्यक्रम में सह प्रान्त कार्यवाह वीरेंद्र का बौद्धिक प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीयों के लिए बहुत पवित्र है, इसी दिन ब्रम्हाजी शृष्टि की रचना की थी। इसी दिन युधिष्ठिर जी का राज्याभिषेक हुआ था। भगवान झूलेलाल का भी जन्मदिन इसी दिन है।
हिन्दू नववर्ष नवसंवत्सर 2080 का शुभारंभ हो चुका है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन बेहद खास है। पौराणिक मान्यता अनुसार ब्रह्माजी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी। जगतपिता ब्रह्माजी ने इसी दिन सृष्टि का निर्माण किया था। अनुमान के मुताबिक, करीब 1 अरब 14 करोड़ 58 लाख 85 हजार 123 साल पहले सृष्टि की रचना हुई थी।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है और इसी दिन चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होता है। प्रलयकाल समाप्त होने पर मनु से ही नई सृष्टि की शुरुआत हुई। इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार में से पहला मत्स्य अवतार लेकर प्रलयकाल में अथाह जलराशि में से मनु की नौका का सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। आराध्य देव वरुणावतार भगवान झूलेलाल साईं का अवतरण दिवस भी मनाया जाता है।गुरु अंगद देव साहिब का अवतरण भी इसी दिन हुआ था। महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी।महाराजा विक्रमादित्य ने इसी दिन विक्रमी संवत का शुभारंभ किया था।इसी दिन देवी दुर्गा की आराधना का नवरात्रि महापर्व प्रारंभ होता है।
सतयुग में प्रभु रामचंद्र का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।
कार्यक्रम में जिला कार्यवाह दीपेंद्र ,खंड कार्यवाह विनीत, नवीन, आशुतोष मिश्र अमन, सौरभ त्रिपाठी, शैंकी, हेमंत, अविनाश, प्रवीण मल्ल, रोहित राय, अमित,आनंद, मोहन, रजत, सोनू, कृष्णा, संदीप आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments