Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने चलाया जल बचाओ अभियान

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने चलाया जल बचाओ अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के उसरा बाजार स्थित माता रामराजी देवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिवस को जल बचाओ अभियान के के रूप में मनाया गया। जिसमें सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने उसरा बाजार ग्राम सभा के चयनित गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल की स्थिति ,जल का प्रयोग, जल का महत्व के बारे में बताया गया। लोगों को जल संचित करने के उपाय फायदे व नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments