
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ ने अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ दीवा में जोरदार आंदोलन किया । संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता बिपिन कुमार दुबे की अगुवाई में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने जो हिंदू हित की बात करेगा ,वही देश पर राज करेगा इस तरह के नारे लगाकर कश्यप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष व अधिवक्ता बिपिन कुमार दुबे ने बताया कि ब्राह्मण धर्म का ध्वज है ( झंडा) है इसका
मतलब प्रचारक हैं क्षत्रिय उस धर्म रूपी ध्वज के रक्षक हैं वैश्य उस धर्म रूपी ध्वज के स्तंभ हैं, क्योंकि बिना अर्थ के बिना धन के किसी का प्रचार कार्य हो नही सकता हमारे शुद्र भाई उस ध्वज की मूल जड़ हैं, जिनके बल पर यह ध्वज टिका हुआ है ये चारो वर्ण ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य शूद्र भगवान के अंग हैं। इनमे से किसी एक को भी गाली देना भगवान को गाली देने के बराबर है। इसलिए अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज पर जो विवादित टिप्पणी की है वह संपूर्ण सनातन धर्म का अपमान हैं।
भगवान नारायण का अपमान है।
इसलिए हर विधि से हम सभी सनातनी भाई बहन इनके जैसे धूर्तो का, धर्म द्रोहियो का नाना विधि से निग्रह करेंगे, सर्वनाश करेंगे ! जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा अनुराग कश्यप होश में आओ होश में आओ
किसी भी जाति धर्म पर अत्याचार होगा तो राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ इसका सरेआम विरोध करेगा। इस आंदोलन में प्रमुख रूप से
सचिन चौबे परशुराम सेना महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, शमशेर यादव, अधिवक्ता ओम प्रकाश, रिशु,डीके ,संदीप, सौरभ, रोहित, शिवा,सूरज, विकास, लालचंद सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। अंत में आंदोलन में शामिल हुए लोगों का संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बिपिन दुबे द्वारा आभार जताया गया।
More Stories
धूमधाम से मनाया जा रहा है पंढरपुर में आषाढी एकादशी महोत्सव
मुलुंड में जरूरतमंदों को छाता वितरण कार्यक्रम संपन्न, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी रहे आयोजक
9वीं मोहर्रम को भिंडी बाजार में शिया समुदाय का जुलूस