रेलवे पदाधिकारियों और कर्मचारीयों के साथ स्वयंसेवी संगठनों ने चलाया स्वच्छता अभियान

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा ) स्वच्छता ही सेवा है की परम्परा को आजमगढ़ रेलवे के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्थान राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा,अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम,तमसा परिवार के प्रमुख लोगों ने स्वच्छता ही सेवा है का शपथ लेते हुए – भारत माता की जय,महात्मा गांधी अमर रहे,लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे,स्वच्छ भारत स्वच्छ समाज, स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत का नारा देते हुए बड़े जोश के साथ स्वच्छता अभियान चलाते हुए पौधारोपण किया।
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर सामूहिक श्रमदान के अवसर पर स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक कनक, संजय शुक्ला प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल,अरविंद श्रीवास्तव ‘चित्रांश प्रमुख समाजसेवी,सुरेश शर्मा सभासद बेलईसा संतोष चौहान, सभासद नरौली सुरेश कुमार शर्मा,डीआरयूसीसी सदस्य, दिनेश सिंह जिला स्काउट मास्टर,अवधेश यादव जिला स्काउट कमिश्नर,कर्मचारी एवं अधिकारीगण ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन एवं कॉलोनी में सामूहिक श्रमदान किया,इस अवसर पर रेलवे के हेल्थ इंस्पेक्टर अभिषेक कनक के साथ प्रमुख समाजसेवी अरविंद चित्रांश की अगुवाई में जनपद की अग्रणीय सामाजिक संस्थाएं राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव,महामंत्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता राय अनूप श्रीवास्तव, तमसा परिवार,जय चित्रांश आजमगढ़ तथा अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम,प्रांजल पांडेय,पवन उपाध्याय,कमलेश पासवान,देवेंद्र यादव,प्रवक्ता विजय प्रताप अस्थाना,अरुण शर्मा,नरेंद्र जी मास्टर साहब, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात बरनवाल, सुनील, राधेश्याम,कुंदन वर्मा आदि प्रमुख लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण कार्यक्रम,कॉटन बैग्स का वितरण, स्काउट गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक,इत्यादि कार्यक्रम किए गए।

Editor CP pandey

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

2 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

12 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

12 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

12 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

12 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

12 hours ago