महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर हिंदू नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात कर त्वरित समाधान की मांग की।
जर्जर सड़कें, पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान
काशीनाथ सिंह ने बताया कि परतावल ब्लाक के कई गांवों में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है, जिससे छात्रों, किसानों और मरीजों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं नाली निर्माण न होने से जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ये भी पढ़े – बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी
बिजली आपूर्ति अनियमित
क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे व्यापार और खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों में इसको लेकर असंतोष व्याप्त है।
योजनाओं से वंचित पात्र परिवार
काशीनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कई पात्र परिवार अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से स्थलीय जांच कराकर समयबद्ध कार्ययोजना बनाने और समस्याओं के समाधान की मांग की।
डीएम ने दिया आश्वासन
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों की जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग और ग्रामीण प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette
