विटामिन ‘ए’ सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, बच्चों को अंधेपन से बचाने की मुहिम तेज

सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बच्चों को पिलाई खुराक, 9 अगस्त तक चलेगा अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में विटामिन ‘ए’ सम्पूरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने स्वयं बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाकर किया। यह विशेष अभियान 9 अगस्त तक चलेगा, जिसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाएगी। सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि यह विटामिन ‘ए’ खुराक बच्चों को टीकाकरण सत्र स्थलों पर निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। पहली खुराक 9 माह की उम्र में 1 एमएल, दूसरी खुराक 16 माह पर 2 एमएल और फिर हर 6 महीने में एक खुराक दी जानी है, जो 5 वर्ष की आयु तक दी जाती है।
उन्होंने कहा कि विटामिन ‘ए’ की कमी बच्चों में रतौंधी, अंधापन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट, कुपोषण और यहां तक कि मृत्यु दर में वृद्धि का कारण बनती है। नियमित खुराक से इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. वकील अली, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर देवेंद्र यादव, यूनिसेफ प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम, लेखा सहायक बब्लू कुमार, पवन कुमार, शिवम यादव, एएनएम कृष्णा राय सहित आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Karan Pandey

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

7 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

8 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

8 hours ago